वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और कारसेवक का सम्मान कर मनाया भाजपा स्थापना दिवस, विधायक शत्रुघ्न गौतम रहे मुख्य अतिथि
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा शनिवार को पोकड़ी नाड़ी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में भाजपा का 44वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया ग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 06, 2025 • 5:54 AM IST
Share This Story
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा शनिवार को पोकड़ी नाड़ी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में भाजपा का 44वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठजनों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों का दुपट्टा व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया।

विशेष रूप से रामनवमी के पावन अवसर पर 1992 में अयोध्या कार सेवा में भाग लेने वाले दीपक अग्रवाल का भी विधायक गौतम द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। विधायक गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसमें 13 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए धारा 370, तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और वक्फ बोर्ड कानून संशोधन जैसी उपलब्धियों की जानकारी दी।

गौतम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केकड़ी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें ₹1000 करोड़ से अधिक की सड़क स्वीकृतियाँ, इआरसीपी योजना से सिंचाई जल की उपलब्धता, और केकड़ी में नए रिको एरिया का आवंटन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने की। उन्होंने भाजपा की 1980 से लेकर अब तक की विकास यात्रा को रेखांकित किया और बताया कि आज भाजपा की सरकारें देश के 21 से अधिक राज्यों में हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाललाल धोबी, अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, सुरेश बैरवा, केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, विनोदनी ठोलिया, महेंद्र रेगर, विमला डसानिया, दीपक गोयल, रामकिशन गुर्जर, पूनम कंवर, रामलाल डसानिया, सुरेश सेन, अनिल राठी, ज्ञानेश्वर व्यास, संजय बेनीवाल, रामपाल चौहान, ओम साहू, प्रीतम जैन, लोकेश साहू, रोहन राठी, राजेश मेहरचंदानी, कमल शर्मा, उमराव सिंह सोलंकी, विनोद विजय, चंद्रकांत बॉयत, मधुसूदन वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago