विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा
केकड़ी- विश्व हिन्दू परिषद् केकड़ी प्रखंड व नगर की बैठक जिलामंत्री श्याम मनोहर सोनी की अध्यक्षता में शिवम वाटिका में संपन्न हुई । जिला सहमंत्री गोविन्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 04, 2025 • 4:32 AM IST
Share This Story
केकड़ी- विश्व हिन्दू परिषद् केकड़ी प्रखंड व नगर की बैठक जिलामंत्री श्याम मनोहर सोनी की अध्यक्षता में शिवम वाटिका में संपन्न हुई । जिला सहमंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की कार्य योजना के अंतर्गत इस बैठक में संगठनात्मक कार्य विस्तार पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई ।

बैठक में प्रखंड व नगर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी, उपाध्यक्ष ज्ञान देव जी शर्मा, नवल जी जांगिड़, मंत्री रमेश जी शास्त्री, सह मंत्री मनोहर जी लोहार, धर्माचार्य प्रमुख हनुमान जी सोनी, सत्संग प्रमुख सीताराम जी साहू, मठ मंदिर प्रमुख गजराज जी, सामाजिक समरसता प्रमुख ओमप्रकाश जी सोनी, विशेष संपर्क प्रमुख दीपचंद जी, प्रचार प्रमुख भंवर जी वैष्णव, तथा इसके साथ ही बजरंग दल प्रखंड संयोजक कमलेश जी सैनी, सह संयोजक अजय जी शर्मा, गौ रक्षा प्रमुख सुरेंद्र सिंह की घोषणा की गई । प्रखंड कार्यकारिणी के साथ ही नगर कार्यकारिणी में बजरंग दल नगरसंयोजक के रूप में अनुराग जी की घोषणा की गई । बैठक में बजरंगदल जिला संयोजक घनश्याम जी जांगिड़ के द्वारा संगठन की आगामी कार्य योजना से सभी कार्यकर्ता बंधुओं को अवगत करवाते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया ।

बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक घनश्याम जी जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष चांदमल जी, हीराचंद जी खुंटेटा, बजरंग दल जिला सहसंयोजक ऋषिराज जी, महावीर सिंह जी भाटी, रामावतार जी, नवीन जी सोनी, रामावतार जी, दीपक जी साहू, राजेंद्र जी फतेहपुरिया, जोगेश्वर जी शर्मा, सुमित जी सेन, ताराचंद जी नामा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago