वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति के सामूहिक विवाह में 17 जोड़े बंधेंगे वैवाहिक सूत्र में
पुष्कर, 6 नवम्बर (रिपोर्ट- गोविंद वैष्णव केकड़ी)- वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति संभाग अजमेर के तत्वाधान में द्वितीय आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 06, 2025 • 4:31 AM IST
Share This Story
पुष्कर, 6 नवम्बर (रिपोर्ट- गोविंद वैष्णव केकड़ी)- वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति संभाग अजमेर के तत्वाधान में द्वितीय आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 8 नवम्बर को रामस्नेही वाटिका, अजमेर रोड पुष्कर में किया जाएगा। इस सम्मेलन में 17 जोड़ों का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों और वैदिक हिन्दू संस्कारों के अनुसार संपन्न होगा।

कार्यक्रम संयोजक रामस्वरूप सराधना, नाथूलाल जाटली एवं अध्यक्ष विसंबर स्वतंत्र ने बताया कि समारोह की शुरुआत 7 नवम्बर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण से होगी। इसके बाद 12:15 बजे विनायक स्थापना, 4:40 बजे कलश यात्रा और शाम 7 बजे से महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य आयोजन 8 नवम्बर को सुबह 8 बजे वर-वधू की बिंदौरी (शोभा यात्रा) के साथ प्रारंभ होगा। 9:30 बजे तोरण व वरमाला तथा 9:40 बजे पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होंगे। इसके पश्चात 11 बजे आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए प्रमुख अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, एवं पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती अनीता भदेल उपस्थित रहेंगे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago