शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी के वार्षिक चुनाव 26 अक्टूबर को
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी के चुनाव 26 अक्टूबर शनिवार को कस्बे के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में सम्पन्न होंगे।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 22, 2024 • 5:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी के चुनाव 26 अक्टूबर शनिवार को कस्बे के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में सम्पन्न होंगे। इस सम्बन्ध में संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ और पर्यवेक्षक शिवप्रकाश पारीक की देखरेख में सम्पन्न होंगे।

जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में केकड़ी जिले में 3953 वार्षिक सदस्य और 240 जिला महासमिति के सदस्य है, जो जिला शाखा के अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदों का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को शिक्षक सन्देश पत्रिका का सदस्य बनना अनिवार्य होगा।
इन पदों पर होंगे चुनाव
एक जिलाध्यक्ष, एक जिला मंत्री, एक सभाध्यक्ष, दो उपसभाध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, एक अतिरिक्त मंत्री, चार सचिव, एक महिला मंत्री एवं एक कोषाध्यक्ष सहित अध्यापक सदस्य, पंचायत समिति शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक, प्राध्यापक, प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य सदस्य, कम्प्यूटर अनुदेशक, संस्कृत शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रबोधक सदस्य का निर्वाचन होगा।
निर्वाचन का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा
जिला मंत्री अर्जुन खटीक ने बताया कि प्रातः 8 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 9 से 12 बजे नामांकन प्रस्तुत करना, 11:30 बजे तक प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन, दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन फॉर्म की जांच एवं नाम वापस लेना, दोपहर 1 बजे तक अंतिम सूची का प्रकाशन, 01:30 बजे से 3 बजे तक मतदान एवं उसके तुरन्त बाद मतगणना एवं चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago