शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने लोकसभा चुनाव के दौरान उड़नदस्तों में लगे कार्मिकों को यात्रा भत्ता देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
केकड़ी - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दौरान एफएसटी एवं एसएसटी दलों में
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 20, 2024 • 4:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दौरान एफएसटी एवं एसएसटी दलों में लगे कार्मिकों को यात्रा भत्ता के भुगतान करने की मांग को लेकर उपखण्ड कार्यालय में ज्ञापन दिया। उपखण्ड अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि रीडर पंकज मेवाड़ा को ज्ञापन दिया गया।

संगठन के अतिरिक्त जिला मंत्री राजेन्द्र सुजेडिया एवं उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान चुनाव अभ्यर्थियों द्वारा अवैध रूप से मतदाताओं को प्रलोभन के उद्देश्य से धनराशि का वितरण, शराब अथवा अन्य प्रलोभन वाली सामग्री के वितरण की रोकथाम एवं निगरानी हेतु एवं आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित किये जाने हेतु विधानसभा क्षेत्रवार उड़नदस्तों का गठन किया गया था। इन उड़नदस्तों में लगे कार्मिकों को आज दिनांक तक भी यात्रा भत्ता का भुगतान नही किया गया, जिसके कारण उक्त कार्मिकों में रोष व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से ऐसे कार्मिकों के यात्रा भत्ते के शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago