शिक्षा और खेल दोनों में चमके छात्र, केशव विद्यापीठ का शानदार परीक्षा परिणाम
केकड़ी- कस्बे के अजमेर रोड स्थित बिजासन माता मंदिर के सामने केशव विद्यापीठ कॉलेज केकड़ी का बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत रहा। महाविद्यालय के प्राचार
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 14, 2025 • 4:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी- कस्बे के अजमेर रोड स्थित बिजासन माता मंदिर के सामने केशव विद्यापीठ कॉलेज केकड़ी का बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य मोनू शर्मा ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष के सभी छात्र पास हुए हैं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रेरणा वैष्णव ने 78.91 प्रतिशत अंक प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही प्रिया साहू ने 75.60 प्रतिशत दूसरे स्थान तथा लक्ष्मी वैष्णव ने 65.97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान रही है। संस्था सचिव ने जयप्रकाश बताया कि महाविद्यालय का सभी संकाय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा है। महाविद्यालय की पिछले वर्ष की चार छात्रों को कालीबाई मेधावी स्कूटी योजना के तहत स्कूटी मिली है वहीं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्रियदर्शी पवार को मिला है। वही यूनिवर्सिटी द्वारा अजमेर वेस्ट जॉन खो खो प्रतियोगिता में दशरथ जांगिड़ व हॉकी प्रतियोगिता में विशाल साहू का चयन हुआ है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय वर्ष पर्यंत शैक्षणिक व अशैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाती है। प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मौके पर संस्था के आशीष आशीष लक्षकार, विष्णु कुमार, प्रहलाद कुमावत, सोनू चौधरी, विशाल सेन, आसाराम, किशन लाल, सांवरलाल शाहिद मौजूद थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago