शिक्षा और पोषण पर जोर: कलेक्टर ने खुद चखा मध्याह्न भोजन और दिए निर्देश
केकड़ी, 20 नवंबर । जिले के विकास को नई दिशा देने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला कलेक्टर श्वेता चौहान का सराहनीय प्रयास लगातार जारी है।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 20, 2024 • 5:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 20 नवंबर । जिले के विकास को नई दिशा देने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला कलेक्टर श्वेता चौहान का सराहनीय प्रयास लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने सावर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों - जैतपुरा, बाजटा, कालेड़ाकवरजी और माधोसागर के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अपने दौरे मे कलेक्टर महोदया ने खुद मध्याह्न भोजन का स्वाद लेकर इसकी गुणवत्ता परखी और जहां कमी पाई, वहां सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के साथ संवाद किया और स्कूलों की स्थिति तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में नामांकन कम होने पर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति पंजिका, कक्षाओं, शैक्षणिक सामग्री और स्वच्छता सुविधाओं की भी बारीकी से जांच की। जिला कलक्टर ने छात्रों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए स्वयं भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने कुछ स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया, जबकि जहां कमियां पाई गईं, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हमारे जिले का भविष्य इन छात्रों के हाथ में है, और इन्हें बेहतर शिक्षण माहौल प्रदान करना हमारा सामूहिक दायित्व है। शिक्षा की गुणवत्ता से लेकर छात्रों को मिलने वाले भोजन तक हर पहलू उच्च मानकों पर खरा उतरना चाहिए। जिला कलक्टर ने शिक्षकों और छात्रों में नियमितता और समयपालन के महत्व पर भी जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी खामी को शीघ्र ठीक किया जाए।

जिले के दूर दराज के क्षेत्र में दौरा कर जिला कलेक्टर ने आखरी छोर पर संपादित राजकीय कार्यालय की गुणवत्ता जांच कर राज्य सरकार की समान एवं उच्च गुणवत्ता शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago