शांति, सुरक्षा और ट्रैफिक पर फोकस: दीपावली और घास भेरू के लिए पुलिस की विशेष तैयारियां, केकड़ी में सीएलजी सदस्यों की बैठक
केकड़ी- आज आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, और घास भेरू के अवसर पर शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केकड़ी शहर थाना परिसर में सीएलजी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 26, 2024 • 7:14 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आज आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, और घास भेरू के अवसर पर शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केकड़ी शहर थाना परिसर में सीएलजी (सामाजिक सुरक्षा समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, उपखंड अधिकारी सुभाष हेमानी, थाना अधिकारी कुसुमलता, सहायक अभियंता मुकेश मीणा और नगर आयुक्त प्रतिनिधि आशीष खेराल सहित अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और शांति बनाए रखना था। दीपावली पर बाजारों में अत्यधिक भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने कहा कि मुख्य बाजारों में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी, ताकि लोगों को आसानी से आवागमन में सहूलियत हो।

घास भेरू के अवसर पर होने वाली आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा ने सभी नागरिकों को सतर्क और संयमित रहने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तैयारी के साथ तैनात रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। थाना अधिकारी कुसुमलता ने कहा, "भीड़भाड़ से बाजार को बचाने के लिए तीन और चार पहिया वाहनों पर रोक लगाई जाएगी ताकि ट्रैफिक व्यवस्थित रहे। दीपावली की रौनक में सुरक्षा का बंदोबस्त पुख्ता रहेगा। शांति और संयम से त्योहार मनाएं प्रशासन का सहयोग सभी को मिलेगा।

बैठक में सीएलजी सदस्यों ने भी अपनी-अपनी राय प्रस्तुत की। सदस्यों ने बताया कि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को और भी सुधारने की आवश्यकता है, ताकि त्योहार के दौरान भीड़भाड़ से बचा जा सके। उपस्थित सदस्यों में नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पार्षद मनोज कुमावत, हीराचंद खूटेंटा, गोपीचंद चौधरी, नवीन सोनी, रोहित जांगिड़, रिनेश जैन, जितेंद्र बोयत, खुशपाल गुर्जर, विष्णु साहू, ऋषि राज चौधरी, जगदीश प्रसाद, बिरदी चंद कुमावत, सुरेश चौधरी, कन्हैया लाल जेतवाल, विनय कुमार पंडिया, राजेंद्र स्वामी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। अधिकारियों ने त्योहार को शांति, संयम और सुरक्षित तरीके से मनाने का आग्रह किया और स्थानीय प्रशासन ने जनता को सभी आवश्यक मदद और सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago