Local News
शंभू सिंह राठौड़ और मुकेश बाबू प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत..जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश
केकड़ी ,24 जुलाई। राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा नियम के अंतर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर बुधवार को जिला कलक्टर अजमेर डॉ भ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 24, 2024 • 8:09 AM IST
Share This Story

केकड़ी ,24 जुलाई। राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा नियम के अंतर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर बुधवार को जिला कलक्टर अजमेर डॉ भारती दीक्षित ने 9 अधिकारियों को आदेश जारी कर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया। इसमें जिला कलेक्ट्रेट केकड़ी में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शंभू सिंह राठौड़ एवं मुकेश बाबू को भी प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत हुए अधिकारियों का कलेक्ट्रेट में स्वागत किया गया। शंभू सिंह राठौड़ एवं मुकेश बाबू को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सांफ़ा माला पहनाकर बधाई देकर खुशी जाहिर की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 6 days ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News • 1 week ago
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
Local News • 1 week ago
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
Local News • 1 week ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
Local News
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago