श्रीमद् भागवत कथा के भक्ति रस में डूबे श्रोता, पटेल मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा
केकड़ी, 24 सितंबर: श्रीरामद्वारा चातुर्मास समिति, केकड़ी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान गंगा में भक्तिभाव का गोता लगा रहे हैं श्रोता। केकड़ी के का
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 24, 2024 • 7:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 24 सितंबर: श्रीरामद्वारा चातुर्मास समिति, केकड़ी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान गंगा में भक्तिभाव का गोता लगा रहे हैं श्रोता। केकड़ी के कादेड़ा रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन में आयोजित इस कथा में रामस्नेही संत ईश्वर राम महाराज ने संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में धर्मोपदेश देते हुए कहा कि यह वेद रूपी कल्पवृक्ष का फल है। श्रीमद् भागवत महापुराण, जिसने व्यास जी की उद्वेगता को मिटाकर नारद जी को परम भक्ति प्रदान की, एक ऐसा पावन और पवित्र ग्रंथ है। कथा में परीक्षित जन्म और भीष्म पितामह की सद्गति का वर्णन कर श्रोताओं को धर्मलाभ प्रदान किया गया।

कथा व्यवस्थापक रामगोपाल सैनी ने बताया कि कथा व्यासपीठ पर विराजमान रामस्नेही संत का माली समाज और प्रजापति समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर गिलुराम माली, रामस्वरूप माली, कालू माली, शंकर माली, सोभाराम माली, गंगाराम माली, बरदा माली, दामोदर माली और श्री यादें मां सेवा संस्थान के संरक्षक छोटू प्रजापत, सत्यनारायण प्रजापत, रामधन प्रजापत ने महाराज का स्वागत और सम्मान किया। रामद्वारा चातुर्मास समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता निरंजन तोषनीवाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 22 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रतिदिन सांय 7:30 बजे प्रारंभ होती है। रामस्नेही संत द्वारा भक्ति का आनंदमय रसपान कराया जाता है और बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु, माताएं और बहनें धर्मलाभ ले रही हैं।

कथा आयोजन में रामद्वारा चातुर्मास समिति के रामगोपाल सैनी, निरंजन तोषनीवाल, आनंदीराम सोमानी, तुलसीराम विजय, रामनिवास नामा, यज्ञनारायण शक्तावत, गोपाल लाल वर्मा, हरिशंकर विजय, राजेश सेडानी, भगवान साख्य, बंशीलाल जांगिड़, महेंद्र प्रधान, धनराज जाट, दिनेश वैष्णव, दशरथ चौधरी, कैलाश माली और किशन पटेल निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक भक्तों से कथा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago