श्री केकड़ाधीश बालाजी मंदिर ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु विधायक शत्रुघ्न गौतम ने दिए 11 लाख, ट्रस्ट पदाधिकारियों ने भी जताया सहयोग
श्री केकड़ाधीश बालाजी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के सान्निध्य में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 04, 2025 • 5:38 AM IST
Share This Story
श्री केकड़ाधीश बालाजी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के सान्निध्य में मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधायक गौतम ने मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था हेतु पानी की टंकी की घोषणा की, साथ ही मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भी खुलकर सहयोग राशि की घोषणाएं कीं। इनमें धनराज चौधरी ने 5 लाख, राम रतन पटेल ने 5 लाख 21 हजार, भागचंद सुंडा ने 1 लाख 51 हजार, पुखराज पटेल ने 2 लाख 1 हजार, प्रधान पटेल ने 1 लाख 51 हजार, भागचंद चौधरी ने 1 लाख 51 हजार, निरंजन मोदी ने 1 लाख 51 हजार, सांवरलाल पीटीआई ने 1 लाख 51 हजार, श्योजीराम मेम्बर साहब ने 1 लाख 21 हजार, किशन पटेल (पटेल मैरिज गार्डन) ने 1 लाख 51 हजार, छीतर जाट (गोपालपुरा) ने 1 लाख 21 हजार, माधो चौधरी ने 1 लाख 51 हजार, सुखलाल नसावत ने 1 लाख 1 हजार, सत्यनारायण लोमरोड ने 1 लाख 51 हजार तथा राम रतन पटेल ( बिचली हथाई) ने 1 लाख 1 हजार रुपए की घोषणा की। बैठक में मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों की रूपरेखा तय की गई और यह निर्णय लिया गया कि कार्य पारदर्शिता एवं जनसहयोग से पूर्ण किया जाएगा।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago