श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर केकड़ी में रेड क्रॉस का अस्थाई कार्यालय उद्घाटित होगा
केकड़ी शहर की नवगठित रेड क्रॉस सोसाइटी का जिला स्तरीय अस्थाई कार्यालय 26 अगस्त को उद्घाटित किया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राम गोपाल सैनी ने बताया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 25, 2024 • 5:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी शहर की नवगठित रेड क्रॉस सोसाइटी का जिला स्तरीय अस्थाई कार्यालय 26 अगस्त को उद्घाटित किया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राम गोपाल सैनी ने बताया कि केकड़ी रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जिला कलक्टर श्वेता चौहान के नेतृत्व में और जिला चिकित्सालय केकड़ी के पीएमओ डॉक्टर नवीन जांगिड़ की स्वीकृति से यह कार्यालय खोला जा रहा है।

यह अस्थाई कार्यालय केकड़ी के अजमेर रोड़ स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के भवन में स्थापित किया जाएगा। कार्यालय का उद्घाटन केकड़ी में विराजमान रामसनेही संत ललित राम जी महाराज और संत ईश्वर राम जी महाराज के कर कमलों द्वारा 26 अगस्त को प्रातः 11:15 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर किया जाएगा।इस मौके पर जिला चिकित्सालय प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण भी उपस्थित रहेंगे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago