श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोहरा कॉलोनी में दसलक्षण महापर्व का दंसवा दिवस अनंत चतुर्दशी पर ‘उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म’ के रूप में मनाया गया
केकड़ी- श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोहरा कॉलोनी में दसलक्षण महापर्व का दंसवा दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया गया। जिनालय में वि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 06, 2025 • 7:18 AM IST
Share This Story
केकड़ी- श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोहरा कॉलोनी में दसलक्षण महापर्व का दंसवा दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया गया। जिनालय में विराजित समस्त प्रतिमाओं की बोली द्वारा महाशान्तिधारा की गई । इस विशाल शांतिधारा का सम्पूर्ण समाज ने भक्ति से आनंद लिया।नित्यनियम पूजा,अभिषेक का आयोजन संगीतकार सुमित एंड पार्टी बिजोलिया के सानिध्य में आयोजित किया गया ।

श्री नेमिनाथ भगवान की शांतिधारा का पुण्यार्जन भाग चंद ज्ञान चंद जैन ज्वैलर्स, ओमप्रकाश गोविन्द कुमार सदारा,टीकम चंद विपिन कुमार रामथला व पारस मल महावीर प्रसाद लाभ चंद बघेरा परिवार ने प्राप्त किया । समाज के अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन ज्वैलर्स व मंत्री कैलाश चंद जैन ने बताया कि शांतिधारा के पश्चात दसलक्षण धर्म महाविधान का आयोजन किया गया जिसमे आज 23 श्रीफल अर्घ्य समर्पित किए गए ।

दसलक्षण महापर्व के अंतिम दिवस अपने प्रवचन में "उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म "दिवस पर कहा कि उत्तम ब्रह्मचर्य अपनी आत्मा में लीन होना है, अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना, मानसिक, भौतिक व आध्यात्मिक रूप से संयमित जीवन जीना है ।उन्होंने कहा कि" शील बाड़ नौ राख, ब्रह्म भाव अंतर लखो, करि दोनो अभिलाख, करहुं सफल नर भव सदा"अर्थात काम वासनाओं पर विजय प्राप्त कर समस्त विषयों से अनुराग त्याग कर पर द्रव्यों से रहित निजशुद्धात्मा (ब्रह्मा) में लीन होना ही ब्रह्मचर्य है ।ब्रह्मचर्य के बिना तप व्रत सब निस्सार है ।
अनन्त चतुदर्शी के पावन पर्व पर आज दोपहर सापुण्दा रोड पर श्री जी का अभिषेक किया गया । श्री जी की माला प्राप्त करने का सौभाग्य ओम प्रकाश गोविन्द कुमार योगेश कुमार सदारा परिवार ने प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि दैनिक सांयकालीन सामयिक प्रतिक्रमण के पश्चात समाज के गोविन्द जैन व सक्षम जैन द्वारा 10 उपवास करने के उपलक्ष में ओम प्रकाश गोविन्द कुमार सदारा परिवार की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया । विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल के सानिध्य में मैना जैन अजगरा व नीतू सिंघल जैन निर्देशन में नन्हे मुन्हें बच्चों की विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,जिसमे बच्चों ने विभिन्न रूप का वेश धारण कर अठखेलियाँ की । सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन संयोजिका चंद्रकला जैन ने किया ।सभी प्रतिभागियों को अशोक कुमार ज्ञान चंद हैप्पी सिंघल परिवार की ओर से पुरुस्कृत किया गया ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago