श्री राम धाम संत सेवा आश्रम में नवकुंडीय श्री गौपुष्टि महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित
मेवदाकला, 24 फरवरी- श्री रामधाम संत सेवा आश्रम चौसला कॉलोनी मेवदाकला में आगामी 19 से 25 अप्रैल तक आयोजित होने वाले नवकुंडीय श्री गौपुष्टि महायज्ञ एवं मूर्ति
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 24, 2025 • 6:58 AM IST
Share This Story
मेवदाकला, 24 फरवरी- श्री रामधाम संत सेवा आश्रम चौसला कॉलोनी मेवदाकला में आगामी 19 से 25 अप्रैल तक आयोजित होने वाले नवकुंडीय श्री गौपुष्टि महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महंत रघुवीर दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें यज्ञ एवं प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्थाओं पर व्यापक चर्चा की गई।बैठक के दौरान टेंट, लाइट, साउंड सिस्टम, जल व्यवस्था, हलवाई, भोजन प्रसादी सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, यज्ञ की सफल संचालन के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यज्ञ समिति का गठन किया गया, जिसमें श्री खाल के हनुमान महाराज संरक्षक, महंत रघुवीर दास महाराज अध्यक्ष, अंबालाल मीणा, कैलाशचंद जैन, घीसालाल धौल्या, शिवजी राम जाखड़ सहअध्यक्ष, विजय कुमार सोनी, बछराज कुमावत, जसराज गुर्जर उपाध्यक्ष, उदयलाल माली कोषाध्यक्ष, नंदकिशोर शर्मा महामंत्री, गणेशलाल शर्मा, लादूराम गुर्जर, राजेंद्र व्यास, कानाराम गुर्जर, बुद्धि प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ भक्तों को समिति में सम्मिलित किया गया।बैठक में भक्तजनों ने यज्ञ आयोजन हेतु विभिन्न आवश्यक सामग्रियों के दान की घोषणा की। साथ ही, चंदा संग्रह के लिए विशेष टीम का गठन किया गया, जो गांव-गांव जाकर निधि संग्रह करेगी। इस दौरान केकड़ी, मेवदाकला, देवलिया खुर्द, सुरी माता, मानखंड, गंगानिवास, तसवारिया, तितरिया, आमली, मोलकिया, रूपनिवास, नयागांव कुमावतों, छाबड़िया, लसाडिया, एकलसिंगा, सलारी, बिजवाड़, चेच्या का खेड़ा, बघेरा, हिसामपुर, थली मोड़ सहित सैकड़ों गांवों के श्रद्धालु बैठक में शामिल हुए।

नवकुंडीय श्री गौपुष्टि महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष हवन, धार्मिक अनुष्ठान, संत प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में श्रद्धालुओं ने यज्ञ को भव्य और सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से योगदान देने का संकल्प लिया।आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ एवं प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago