श्री राम धाम संत सेवा आश्रम में नव कुंडीय श्री गौ पुष्टि महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की विशेष बैठक 23 फरवरी को
मेवदाकला। श्री राम धाम संत सेवा आश्रम समिति, चोसला कॉलोनी द्वारा आयोजित नव कुंडीय श्री गौ पुष्टि महायज्ञ एवं भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 22, 2025 • 7:18 AM IST
Share This Story
मेवदाकला। श्री राम धाम संत सेवा आश्रम समिति, चोसला कॉलोनी द्वारा आयोजित नव कुंडीय श्री गौ पुष्टि महायज्ञ एवं भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर 23 फरवरी 2025, रविवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक श्री राम धाम संत सेवा आश्रम में रघुवीर दास महाराज के सानिध्य में दोपहर 3 बजे से होगी।

इस बैठक में 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय नव कुंडीय गौ पुष्टि महायज्ञ एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। महायज्ञ व प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों के गठन, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर चर्चा होगी। आश्रम समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से बैठक में समय पर उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम की सुचारू योजना बनाई जा सके।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago