श्री सुधासागर स्कूल की अक्षी जैन व भूमि लालवानी ने राज्य स्तरीय अर्हम बोध परीक्षा में टॉप 100 में बनाई जगह
केकड़ी। सापन्दा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा ग्यारह की दो छात्राओं अक्षी जैन पुत्री कमल कुमार जै
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 11, 2025 • 10:23 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सापन्दा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा ग्यारह की दो छात्राओं अक्षी जैन पुत्री कमल कुमार जैन एवं भूमि लालवानी पुत्री प्रकाश चंद लालवानी ने प्रख्यात जैन मुनि प्रणम्यसागरजी महाराज द्वारा प्रणीत अर्हम ध्यान योग पर आधारित राज्य स्तरीय अर्हम बोध परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के श्रेष्ठतम 100 परीक्षार्थियों की वरीयता सूची में स्थान अर्जित किया है।

परीक्षा प्रभारी अजय जैन ने बताया कि अर्हमश्री वर्धमान संघ जयपुर के तत्वाधान में राजस्थान राज्य स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लगभग 10000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें चयनित श्रेष्ठ 100 विद्यार्थियों में श्री सुधासागर स्कूल की दो छात्राओं अक्षी जैन व भूमि लालवानी ने भी अपनी जगह बनाई है। इन छात्राओं को जयपुर में बुधवार को आयोजित मुनि प्रणम्यसागरजी महाराज की दीक्षा जयंती के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनंद सोनी ने दोनों होनहार छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago