श्री सुधासागर स्कूल के अजय जैन राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित
केकड़ी। शहर के सापुंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निदेशक पद पर कार्यरत गणित विषय के अध्यापक अजय जैन को इंडिया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 04, 2025 • 11:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी। शहर के सापुंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निदेशक पद पर कार्यरत गणित विषय के अध्यापक अजय जैन को इंडिया टैलेंट ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी ने अजय जैन को यह अवार्ड प्रदान किया। समारोह में ओलंपिक पदक विजेता व पद्मभूषण से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भी अतिथि के रूप में मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि इंडिया टेलेंट ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष पूरे देश में विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इस फाउंडेशन की सलाहकार समिति की प्रमुख अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित धाविका पी.टी.ऊषा है। इस फाउंडेशन द्वारा देशभर के करीब डेढ़ लाख स्कूलों में से श्रेष्ठ योगदान देने वाले शिक्षकों को इस अवार्ड के लिए चुना जाता है।

इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष सुरेश रांवका, सचिव आनंद सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल, प्रधानाचार्य एस.एन. खंडेलवाल, उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने अजय जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago