श्री सुधासागर स्कूल के तत्वावधान में 14 वर्ष आयुवर्ग की जिला स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्त्वावधान में 14 वर्ष आयुवर्ग की 68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 15, 2024 • 6:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्त्वावधान में 14 वर्ष आयुवर्ग की 68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज रविवार को समारोहपूर्वक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा थे। अध्यक्षता स्कूल प्रबंध समिति के सचिव आनन्द सोनी ने की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विष्णु शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासित होकर अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। स्कूल प्रबंध समिति के सचिव आनन्द सोनी ने स्कूली शिक्षा के साथ खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा खिलाड़ियों को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। समारोह के प्रारंभ में क्रीड़ा संयोजक एस एन खंडेलवाल ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। निदेशक अजय जैन ने आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के प्रभारी उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन नारायण शर्मा ने किया।

इस प्रतियोगिता में जिले की 13 टीमों के 208 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कराटी और डीएनजी स्कूल, सरवाड़ के मध्य खेला गया, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कराटी की टीम विजयी रही। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कटारिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago