श्री सुधासागर स्कूल के शिक्षक अजय जैन का राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए हुआ चयन
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक पद पर कार्यरत गणित विषय के अध्यापक अजय जैन का इंडिया टैलेंट ओल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 19, 2025 • 6:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक पद पर कार्यरत गणित विषय के अध्यापक अजय जैन का इंडिया टैलेंट ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड हेतु चयन किया गया है। जैन को यह अवार्ड आगामी 9 नवम्बर को मुंबई में आयोजित एक समारोह में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी एवं ओलंपिक पदक विजेता व पद्मभूषण से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल द्वारा प्रदान किया जाएगा ।

यह जानकारी देते हुए श्री सुधासागर स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि इंडिया टेलेंट ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष पूरे देश में विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इस फाउंडेशन की सलाहकार समिति प्रमुख अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित धाविका श्रीमती पी टी ऊषा है। इस फाउंडेशन द्वारा देशभर के करीब डेढ़ लाख स्कूलों में से श्रेष्ठ योगदान देने वाले शिक्षकों को इस अवार्ड के लिए चुना जाता है। इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष सुरेश रांवका, सचिव आनंद सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल, प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल, उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने अजय जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल की कामना की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago