Local News
श्री सुधासागर स्कूल की हर्षिता होतचंदानी ने राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में किया उल्लेखनीय प्रदर्शन
केकड़ी। यहां सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा ग्यारह की छात्रा हर्षिता होतचंदानी ने राज्य प्रत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 19, 2024 • 9:31 AM IST
Share This Story

केकड़ी। यहां सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा ग्यारह की छात्रा हर्षिता होतचंदानी ने राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में 324वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। प्रधानाचार्य एस.एन. खंडेलवाल ने बताया कि छात्रा हर्षिता होतचंदानी पुत्री हेमन्त होतचंदानी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में 83.33 प्रतिशत अंक अर्जित किये तथा राज्य स्तर पर 324वीं रैंक हासिल कर विद्यालय एवं केकड़ी शहर का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि छात्रा हर्षिता ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 95.66 प्रतिशत अंक कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी व निदेशक अजय जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा हर्षिता को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 6 days ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News • 1 week ago
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
Local News • 1 week ago
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
Local News • 1 week ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
Local News
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago