शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने किया केकड़ी मे बैरवा समाज की छात्रवास का भूमि पूजन एवं शिलान्यास
केकड़ी - बैरवा छात्रावास निर्माण समिति के तत्वाधान में बैरवा छात्रवास की आवटन भूमि पर चार दीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम का आयो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 16, 2024 • 6:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी - बैरवा छात्रावास निर्माण समिति के तत्वाधान में बैरवा छात्रवास की आवटन भूमि पर चार दीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा के विधायक लालाराम बैरवा थे विशिष्ट अतिथि केकड़ी नगरपरिषद के सभापति कमलेश कुमार साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने की।

शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक लालाराम बैरवा ने कहा की समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और समाज के लिए हर सम्भव मदद करने की बात कही। समारोह मे समाज के लोगो ने दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया। समारोह मे समाज के भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम मे मंच का संचालन मुनि बीरमदेव महाराज ने किया। शिलान्यास समारोह मे केकड़ी, सरवाड़, भिनाय, सावर, टोंक,टोड़ारायसिह, देवली मालपुरा,फुलिया सहित अन्य स्थानों से बैरवा समाज के लोग उपस्थित रहें।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago