शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम: केकड़ी में दुकानदारों को डस्टबीन वितरण
केकड़ी, 23 अगस्त 2024: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद केकड़ी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर परिषद की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 23, 2024 • 7:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 23 अगस्त 2024: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद केकड़ी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर परिषद की आयुक्त बंटी राजपूत ने शहर के मुख्य बाजारों के सभी व्यवसायियों और दुकानदारों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के दौरान, दुकानदारों को डस्टबीन वितरित किए गए और उन्हें कचरा सड़क पर न फेंकने के लिए जागरूक किया गया।

आयुक्त बंटी राजपूत ने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपने कचरे को नगर परिषद के कचरा वाहन में ही डालें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी को सड़क पर कचरा डालते हुए पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति या दुकानदार से नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा।

इस अभियान में सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल, सफाई शाखा प्रभारी किशनलाल गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता घासी लाल गुर्जर, अग्निशमन शाखा प्रभारी राकेश कुमार पारीक, और एमआईएस इंजिनियर रोहित शर्मा सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देना और नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago