शहर में बगैर स्वीकृति धड़ल्ले से चल रहा अवैध निर्माण कार्य!
केकड़ी। शहर के मुख्य बाजार में प्रशासन की अनदेखी के बीच बेखौफ होकर अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। नगर परिषद की स्वीकृति के बिना ही शहर के हृदयस्थल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 22, 2024 • 7:44 AM IST
Share This Story
केकड़ी। शहर के मुख्य बाजार में प्रशासन की अनदेखी के बीच बेखौफ होकर अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। नगर परिषद की स्वीकृति के बिना ही शहर के हृदयस्थल घंटाघर के पास बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद में फाइल जमा की गई है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। नियमों के मुताबिक सड़क की चौड़ाई के आधार पर यहां केवल G+2 मंजिल तक की ही अनुमति दी जा सकती है, जबकि यहां 5 मंजिलों का निर्माण कार्य जोरों पर है।प्रशासन की चुप्पी पर सवाल बड़ा सवाल यह है कि नगर परिषद की अनुमति न होने के बावजूद यह निर्माण कार्य कैसे जारी है? क्या प्रशासन इसे रोकने में सक्षम नहीं है या जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? नगर परिषद प्रशासन तुरंत इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई करे और सुनिश्चित करे कि नियमों के अनुसार ही निर्माण कार्य किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह अन्य अवैध निर्माण कार्यों को भी बढ़ावा दे सकता है।
निगरानी और कार्रवाई जरूरी
केकड़ी जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में प्रशासन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि नियमों की अनदेखी की जाती रही तो इससे न केवल शहर की सुंदरता और संरचना प्रभावित होगी बल्कि भविष्य में यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी बढ़ेंगी। नगर परिषद की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर जल्द ही कार्रवाई करेंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago