सकल हिन्दू समाज केकड़ी ने राहुल गांधी के हिंदू विरोधी बयान पर जताई निंदा, पुतला दहन और ज्ञापन सौंपने की घोषणा
केकड़ी, 2 जुलाई: सकल हिन्दू समाज केकड़ी ने राहुल गांधी द्वारा संसद भवन में दिए गए हिंदू विरोधी बयान की घोर निंदा की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 02, 2024 • 6:47 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 2 जुलाई: सकल हिन्दू समाज केकड़ी ने राहुल गांधी द्वारा संसद भवन में दिए गए हिंदू विरोधी बयान की घोर निंदा की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए अपनी पार्टी, INDI गठबंधन टीम और उसकी विचारधारा के तहत यह बयान देकर समस्त हिंदू समाज को अपमानित किया है।

इस विरोध में सकल हिन्दू समाज ने साधु-संतों के मार्गदर्शन में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। समाज के लोग रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश महोदया को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में राहुल गांधी को अयोग्य सांसद घोषित कर उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की जाएगी।
विरोध रैली और पुतला दहन कार्यक्रम 3 जुलाई 2024 को सुबह 10:45 बजे खिड़की गेट स्थित बड़ पिपलेश्वर महादेव मंदिर के निकट (भाटी फर्नीचर) में आयोजित होगा। सकल हिन्दू समाज केकड़ी ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago