संगठन को मजबूत करने के लिए प्रवास आवश्यक:- सुरेश चौहान
6 सितंबर 2024, केकड़ी- राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान ने आज अपने प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्कर उप शाखा के सभी कार्य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 06, 2024 • 7:37 AM IST
Share This Story
6 सितंबर 2024, केकड़ी- राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान ने आज अपने प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्कर उप शाखा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक ली और कहां की राष्ट्र हित मे शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक तथा शिक्षक हित में समाज की अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक संगठन के कार्यकर्ता को कार्य करना चाहिए और कहां की समाज और राष्ट्र के विषय में चिंतन के बिना शिक्षक व संगठन का स्वरूप वह व्यक्तित्व अधूरा है शिक्षक संगठन का चिंतन करते समय यह ध्यान में रखना होगा कि संगठन का सर्वोपरि उद्देश्य राष्ट्रहित है, राष्ट्रहित के परे व्यक्तिगत हित उचित नहीं है।

हम श्री जयदेव जी पाठक जन्म शताब्दी समारोह मनाने जा रहे हैं इसलिए उन्हें हमारे हर कार्यक्रम में याद करना आवश्यक है क्योंकि पाठक जी ने अपना पूरा समर्पण शिक्षक संघ राष्ट्रीय को दिया है और उन्होंने संगठन को मजबूत किया है संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान कार्यकर्ताओं से अपने उप शाखा के कार्य की जानकारी ली, व बात की उप शाखा की सदस्यता कैसे बढ़े उसके बारे में अपने विचार रखें नवंबर माह में अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती पर जिले में नवंबर माह में महिला सम्मेलन आयोजित होगा इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आमंत्रित करना है और सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है बैठक मैं मनोहर दास जी अध्यक्ष, मंत्री मोहन सिंह जी राठौड़,राजेंद्र जी गोड़,रमेश जी शर्मा, हरिनारायण जी पाराशर आदि शिक्षक मौजूद थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago