सड़क सुरक्षा अभियान: आमजन को गुलाब का फूल देकर दी गई यातायात नियमों की जानकारी
केकड़ी- पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर और महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के निर्देशन में 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 04, 2025 • 6:08 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर और महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के निर्देशन में 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजमेर, वंदिता राणा ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी, सोराजमल मीणा, वृताधिकारी हर्षित शर्मा और थानाधिकारी कुसुमलता मीणा थाना केकड़ी शहर ने परिवहन विभाग केकड़ी के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की।

इस दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago