सड़क सुरक्षा माह का समापन: हेलमेट और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पर जोर
केकड़ी – जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग कार्यालय, केकड़ी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – जनवरी 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 31, 2025 • 9:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी – जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग कार्यालय, केकड़ी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – जनवरी 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरोज मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद लोढ़ा, परिवहन निरीक्षक महेंद्र गोधा, अनिल चौधरी, अतुल भारद्वाज, प्रोग्रामर राजेंद्र माली, परिवहन कार्यालय स्टाफ, स्थानीय गणमान्य नागरिक, वाहन स्वामी एवं गार्ड चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरोज मीणा ने नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के प्रति सचेत किया। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद लोढ़ा ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सुरक्षित यातायात से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सड़क सुरक्षा माह के तहत विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago