सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो महिलाएं घायल
केकड़ी (रिपोर्ट शिव शंकर वैष्णव)-सरवाड़ टोल नाके के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 25, 2024 • 8:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी (रिपोर्ट शिव शंकर वैष्णव)-सरवाड़ टोल नाके के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा तब हुआ जब एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार बन्ना s/o जीवणराम गुर्जर (उम्र 45 वर्ष, निवासी बाटी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी तारा और शारदा हसंराज गुर्जर (उम्र 30 वर्ष, निवासी बाटी) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सरवाड़ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायल महिलाओं को नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में दोनों महिलाओं का इलाज जारी है। सरवाड़ पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago