सिंधी नवयुवक मंडल के गरबा महोत्सव में "मेरा कसूर क्या है" लघु नाटिका ने मचाई धूम
केकड़ी:- सिंधी नवयुवक मंडल केकड़ी के तत्वावधान में अजमेर रोड स्थित आदिनाथ एकेडमी स्कूल के प्रांगण में विगत दिनों से 6 दिनों से चल रहे गरबा रास महोत्सव में ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 10, 2024 • 4:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी:- सिंधी नवयुवक मंडल केकड़ी के तत्वावधान में अजमेर रोड स्थित आदिनाथ एकेडमी स्कूल के प्रांगण में विगत दिनों से 6 दिनों से चल रहे गरबा रास महोत्सव में हर बार नई विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस दौरान हाल ही में कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता एवं हत्या को दर्शाती हुई भूमि भगतानी के दिशा निर्देशन में तैयार एक लघु नाटिका "मेरा कसूर क्या है" पेश की गई जिसकी सभी ने करतल ध्वनि से हौसला अफजाई की।

इस लघु नाटिका में जिसमें एक महिला पूछती है कि एक पुरुष इंसान जन्म लेता है औरत के गर्भ से,शादी करता है औरत से और फिर बर्बरता भी करता है औरत से तो उसमें "उसका कसूर क्या है"। स्वयं तो स्वच्छंद रहना चाहता है और घूंघट की चाहत रखता है औरत से। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को दर्शाती हुई नौ माताओं ने अपने उद्गम और वैभव के बारे में यह कहा कि किस संहार और उद्धार के लिए उन्होंने यह है स्वरूप धारण किया है। इस दौरान राजस्थानी एवं गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेस में डांडिया रास प्रतियोगिता रखी गई जिसमें निर्णायक मंडल ने प्रथम व द्वितीय नाम सुरक्षित रख लिए हैं जिन्हें अंत में पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेश कारिहा द्वारा किया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago