सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा नवरात्र पर धूमधाम से मनाया जा रहा डांडिया एवं गरबा महोत्सव
केकड़ी:- सिंधी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में अजमेर रोड पर आदिनाथ स्कूल के प्रांगण में नवरात्र के शुभ अवसर पर डांडिया एवं गरबा रास धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 07, 2024 • 5:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी:- सिंधी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में अजमेर रोड पर आदिनाथ स्कूल के प्रांगण में नवरात्र के शुभ अवसर पर डांडिया एवं गरबा रास धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवयुवक मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेश कोरवानी ने बताया कि इस डांडिया एवं गरबा रास महोत्सव में सिंधी समाज के बच्चे,युवक,युवतियां भरपूर आनंद ले रहे हैं। प्रतिदिन ड्रेस कोड एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी जा रही है जिसमें सभी वर्ग हर्ष और उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं।

फैंसी ड्रेस में प्रथम सिद्धि बजाज द्वितीय दिशा होतचंदानी तृतीय स्थान पर कृष्णवी हरवानी विजेता रहीं,जोड़ी स्पेशल में नव्या भगतानी व सिद्धि बजाज विजेता रही इसी प्रकार हाउजी गेम में ज्योति टहलानी,भरत मेहरचंदानी, ऋषिका भगतानी,किरण टहलानी,वर्षा बजाज, दीपक टहलानी आदि विजेता घोषित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेश कारिहा, राकेश रूपचंदानी द्वारा किया जा रहा है शानदार व्यवस्थाओं के बीच समस्त नवयुवक मंडल का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago