स्मैक तस्करी का आरोपी बाबूलाल गिरफ्तार, केकड़ी पुलिस की विशेष कार्रवाई सफल
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में संलिप्त एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है। अतिरिक्त पु
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 08, 2025 • 7:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में संलिप्त एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा तथा वृताधिकारी वृत केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में केकड़ी शहर थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना सावर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में वांछित फरार आरोपी बाबूलाल पुत्र जतनलाल सांसी उम्र 38 वर्ष निवासी सांसी बस्ती, सावर, जिला अजमेर को तलाश कर गिरफ्तार किया।

आरोपी से पूछताछ करते हुए अनुसंधान की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के साथ कांस्टेबल तेजमल, कांस्टेबल धनराज एवं चालक कांस्टेबल मानसिंह की विशेष भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago