सामाजिक समस्या जागरूकता हेतु छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण
शाहपुरा, 25 फरवरी- श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राजस्थान राज्य महिला नीति की गतिविधियों के अंत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 26, 2025 • 9:35 PM IST
Share This Story
शाहपुरा, 25 फरवरी- श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राजस्थान राज्य महिला नीति की गतिविधियों के अंतर्गत प्राचार्य डॉ.पुष्करराज मीणा के निर्देशन में छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने शाहपुरा की गांछा बस्ती में निराश्रितों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को जानने एवं समझने हेतु शैक्षिक भ्रमण किया। जहां छात्राओं ने निराश्रितों से परस्पर संवाद करते हुए उनकी सामाजिक समस्याओं को समझा।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.ऋचा अंगिरा ने इस भ्रमण के दौरान ही छात्राओं को विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं विभिन्न संस्थाओं जैसे वृद्धाआश्रम,अनाथआश्रम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर सामाजिक समस्याओं के प्रति समुचित सहानुभूतिपूर्ण एवं सहायतापूर्ण दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया। डॉ. हंसराज सोनी एवं प्रो. दिग्विजय सिंह ने शिक्षा की उपयोगिता के बारे में बताते हुए सभी से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। प्रो. तोरन सिंह व्यवहारिक दृष्टिकोण से उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के उपाय भी सुझाये। इस अवसर पर फल एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago