सम्भागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
केकड़ी 26 अप्रैल। सम्भागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा ,पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार , जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कु
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 26, 2024 • 7:21 AM IST
Share This Story

केकड़ी 26 अप्रैल। सम्भागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा ,पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार , जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार बंसल ने शुक्रवार को मतदान दिवस पर जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

संभागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा ने मतदान केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं। यह जरूरी है कि हम प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पारदर्शिता के साथ कार्य करे । सभी अपना कार्य निष्ठापूर्वक करे ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियो को उन प्रेरित मतदाताओं से जुड़ने का अवसर मिला जिन्होंने नागरिक कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि हर वोट मायने रखता है । इसके लिए सभी अपने रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे ।

इस अवसर पर तहसीलदार बंटी राजपूत , पुलिस , प्रशासनिक अधिकारी ,कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago