संयुक्त निदेशक रामकुमार राव ने केकड़ी और सरवाड़ ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण किया
केकड़ी 13 अगस्त। संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग अजमेर रामकुमार राव द्वारा मंगलवार को ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी केकड़ी एवं सरवाड़ कार्या
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 13, 2024 • 7:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी 13 अगस्त। संयुक्त निदेश

क आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग अजमेर रामकुमार राव द्वारा मंगलवार को ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी केकड़ी एवं सरवाड़ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला नॉडल अधिकारी एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी श्री सुशील कुमार खींची द्वारा विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया गया।

राव द्वारा विभागीय कार्य में गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विभाग के सभी कर्मचारीयों के साथ कार्यों को लेकर विस्तृत बैठक ली गई। बैठक में राव द्वारा कार्मिकों से चर्चा करते हुए कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से 181 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यथोचित निस्तारित करने हेतु कहा गया। बैठक में जनआधार योजना के समस्या समाधान एवं कृषि समंक, फसल कटाई प्रयोग, एसडीजी, प्रकाशन, एएसआई, स्थानीय निकाय लेखे, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, ई-ग्राम, संस्था आधार आदि कार्यों पर चर्चा की गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago