सरवाड़ पुलिस ने पाँच माह से फरार दुष्कर्म के टॉप-10 आरोपी को धर दबोचा
23 जुलाई 2024, पुलिस थाना सरवाड ने एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पाँच महीने से फरार टॉप-10 आरोपी विजय मीणा उर्फ चौटाला उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 23, 2024 • 8:18 AM IST
Share This Story
23 जुलाई 2024, पुलिस थाना सरवाड ने एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पाँच महीने से फरार टॉप-10 आरोपी विजय मीणा उर्फ चौटाला उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर रामचन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी, एवं हर्षित शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक केकड़ी के निकटतम सुपरविजन में महिला अत्याचार के पेंडिंग मामलों के निस्तारण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

घटना की विस्तृत जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी 2024 को पीड़िता अपने पति के साथ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई कि 15 अक्टूबर 2023 को शिवलाल चौहान ने उसे दिल्ली बुलाकर बलात्कार किया और फिर विजय मीणा ने उसे अगवा कर जबरन बलात्कार किया। कई दिनों तक विजय मीणा ने उसे बंधक बनाए रखा और लगातार दुष्कर्म करता रहा।

आखिरकार, 9 फरवरी 2024 को मौका पाकर पीड़िता ने अपने पति को फोन कर अपनी स्थिति बताई। इसके बाद, सरवाड पुलिस ने 11 फरवरी 2024 को ग्राम करखेरी में दबिश देकर पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी विजय मीणा की तलाश के बाद, उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और उसे केंद्रीय कारागृह अजमेर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय मीणा उर्फ चौटाला उर्फ संजय पुत्र भूरे सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम करखेडी, पुलिस थाना कोतवाली बिसोली, उत्तर प्रदेश है।इस पूरी कार्यवाही में सत्यवान सिंह, थानाधिकारी थाना सरवाड, और उनकी टीम के सदस्यों रामधन, सरदार, कल्याण सिंह, अर्जून यादव ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago