संविधान दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में समारोह आयोजित
केकड़ी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में संविधान दिवस समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 26, 2024 • 7:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में संविधान दिवस समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा और विद्यालय के प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह के दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन, बच्चों के लिए संविधान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता शपथ जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा ने संविधान के ऐतिहासिक तथ्यों को साझा करते हुए बच्चों को इसके महत्व से अवगत कराया। वहीं, इतिहास के व्याख्याता डॉ. गोपाल चंचल ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ इसका पालन करने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण सोनी ने कुशलतापूर्वक किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago