स्वामी विवेकानंद जयंती पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में कैरियर डे का आयोजन
केकड़ी- पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कैरियर डे के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 13, 2025 • 2:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कैरियर डे के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता कैलाश चन्द जैन, सेवानिवृत प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय केकड़ी , वार्ताकार अतुल सैनी, जिला कोषाधिकारी केकड़ी, पुरुषोत्तम योगी, कनिष्ठ अनुदेशक ,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केकड़ी, विष्णु शर्मा ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी रहे।
मुख्य वक्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने विवेकानंद जी के शैक्षिक दृष्टि कोण को छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया । इसी प्रकार वार्ताकार योगी ने आईटीआई के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बताए ।अतुल सैनी जिला कोषाधिकारी ने एकाउंट्स के क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में रोजगार के अवसर के बारे में छात्रों को विस्तृत रूप से जानकारी दी ।
विद्यालय में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण सोनी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विनोद जैन एवं शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह भाटी ने किया ।प्रधानाचार्य कालू राम सामरिया व पारी प्रभारी गिरीश चंदेल ने आभार व्यक्त किया ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago