स्वर्णकार समाज केकड़ी द्वारा सामाजिक एकता और संस्कृति का उत्सव: महाराजा अजमीढ़ जयंती
केकड़ी 12 अक्टूबर श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पुरोधा श्री महाराजा अजमीढ़ जी जयंती का पर्व श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, केकड़ी द्वार
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 12, 2024 • 11:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी 12 अक्टूबर श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पुरोधा श्री महाराजा अजमीढ़ जी जयंती का पर्व श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, केकड़ी द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वर्णकार समाज महामंत्री सत्यनारायण मलिंडीया ने बताया कि महाराज अजमीढ़ जी की जयंती को लेकर समाज के संरक्षक सत्यनारायण जवड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपालचंद सारड़ीवाल की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें समाज के सभी व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष गोविंद स्वरूप जवडा एवं जगदीश बिजवाड़ ने बताया कि अजमीढ़ जयंती का पर्व प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी दो दिवस का मनाया जाएगा। 16 अक्टूबर को बच्चे बच्चियों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा महिला अध्यक्ष मीना तुनगर के नेतृत्व में होगा। मुख्य समारोह 17 अक्टूबर को आयोजित होगा जिसमे प्रातः यज्ञ (अग्निहोत्र) 7:00 से श्रीमहाराजा अजमीढ़ जी महाराज की भव्य शोभायात्रा 9:30 से जिसमें महाराजा अजमीढ़ जी की झाकी, बग्गी (रथ) घोड़ा- घोड़ी बैंड बाजो के साथ जुलुस जिसमे समाज की सभी पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बच्चियों भाग लेंगे। व्यायाम शिक्षक नवीन कुमार कुलथिया के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज व्यायाम शाला द्वारा शोभायात्रा के दौरान व्यायाम प्रदर्शन, देशभक्ति गीतों सहित महिलाओं द्वारा भगवान के भजनों की प्रस्तुति होगी शोभायात्रा धर्मशाला से सदर बाजार ,घंटाघर ,अजमेरी गेट, अस्पताल मार्ग, खिड़की गेट होते हुए पुनः धर्मशाला पर समापन। स्वर्णकार समाज का सामूहिक सपरिवार स्नेहभोज कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे से होगा।

कोषाध्यक्ष रामेश्वर कांदला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वृद्धजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें समाज के वह वृद्धजन जिनकी आयु 75 वर्ष एवं उससे अधिक हो गई है का सम्मान प्रतिभावान विद्यार्थीयो में जिन्होंने सत्र 2023-24 में 10वी,12वीं स्नातक एवं अधिस्नातक में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हो STC, B.Ed, CA , MBBS, या इनके अलावा किसी भी प्रकार की पूर्ण डिग्री वाले विद्यार्थी एवं राज्य स्तर पर खेले हुए खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। पूर्व संरक्षक विजय कुमार जवड़ा अपने उद्बोधन में कहा कि जयंती एवं पर्व सामाजिक एकता के प्रतीक है इसमें हम सभी उत्साह पूर्वक भाग लेवे। मीटिंग में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सदस्यों सहित समाज के सभी परिवार के व्यक्ति उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago