स्वर्ण प्राशन शिविर: आयुर्वेदिक दवा से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास
केकड़ी- 3 अगस्त शनिवार को पुष्य नक्षत्र में बच्चों को बढ़ते कदम गौशाला संस्थान एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 02, 2024 • 7:31 AM IST
Share This Story
केकड़ी- 3 अगस्त शनिवार को पुष्य नक्षत्र में बच्चों को बढ़ते कदम गौशाला संस्थान एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, अजमेरी गेट के पास स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई जाएगी। आयुर्वेद दवा के प्रति अभिभावकों की रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 6 माह से 15 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई जाती है। अब तक बढ़ते कदम गौशाला और डाबर इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से मार्च, अप्रैल, मई, जून महीनों में बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा निशुल्क पिलाई गई है।

संस्थान द्वारा हर माह पुष्य नक्षत्र के दिन निशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन किया जाता है। स्वर्ण प्राशन की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह खुराक विषाणु जनित संक्रमण से रक्षा करती है। यह दवा मौसमी बीमारियों से बचाव करती है और बच्चों की स्मरण शक्ति को भी बढ़ाती है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago