सावर निर्मला कोठारी महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई
सावर, 12 अगस्त: निर्मला कोठारी महाविद्यालय सावर में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के निदे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 12, 2024 • 5:16 AM IST
Share This Story
सावर, 12 अगस्त: निर्मला कोठारी महाविद्यालय सावर में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के निदेशक एस. एन. न्याति ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की ऊर्जा बताते हुए नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कॉलेज कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने भी अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी रामबाबू सोनी, धनराज जांगिड़, छीतर लाल बलाई सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago