सावर पुलिस की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
केकड़ी। सावर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के मार्ग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 10, 2026 • 6:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सावर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सावर पुलिस निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम द्वारा सरहद देवखेड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी भरकर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना सावर में खड़ा करवाया गया।

जब्त वाहन में एक डीआई-35 सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर) अवैध बजरी सहित शामिल है। कार्रवाई की सूचना खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर जिला अजमेर को दे दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक राधेश्याम (थानाधिकारी सावर), उप निरीक्षक राजेन्द्र, कांस्टेबल छोटूराम, शिवदयाल गिरी, भंवरलाल एवं चेतन शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago