सावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथकड़ शराब जप्त, एक गिरफ्तार
सावर थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 21 मई 2025 को सहायक उपनिरीक्षक सरदार सिंह मय जाप्ता सर
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 22, 2025 • 5:14 AM IST
Share This Story
सावर थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 21 मई 2025 को सहायक उपनिरीक्षक सरदार सिंह मय जाप्ता सरकारी बोलेरो वाहन से गश्त करते हुए सावर से मेहरूकलां रोड स्थित सुवालका फार्म हाउस के पास पहुंचे, जहां एक व्यक्ति पुलिस जीप को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा। संदेह होने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नरेन्द्र कहार पुत्र कैलाश चंद कहार निवासी शाहपुरा गेट, सावर बताया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर अवैध हथकड़ शराब से भरी प्लास्टिक की बोतल बरामद हुई। मौके पर ही शराब जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सावर में प्रकरण संख्या दर्ज किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago