सावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की पिकअप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
सावर। सावर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी हुई पिकअप को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राधेश्याम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 22, 2026 • 6:39 AM IST
Share This Story
सावर। सावर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी हुई पिकअप को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राधेश्याम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए परसुराम गुर्जर उर्फ बंटी (25) निवासी रहड़ थाना शाहपुरा एवं प्रधान मीणा (30) निवासी काशीपुरिया थाना फुलियांकला, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।

प्रार्थी राकेश कहार निवासी सावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जनवरी की रात उसकी महिंद्रा पिकअप (RJ-48-GA-2187) घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से तलाश करते हुए 20-21 जनवरी की रात वाटर पंप हाउस के पास संदिग्ध पिकअप देखी। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर भागे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।पुलिस ने चोरी की पिकअप बरामद कर जब्त कर ली है। पूछताछ में दो अन्य फरार आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम में थानाधिकारी राधेश्याम, उपनिरीक्षक राजेन्द्र, हैड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल छोटूराम, रामेश्वर गिरी एवं विजय।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago