सावर में नजर के 84 चश्में निःशुल्क वितरण किए
सावर लायंस क्लब सावर द्वारा सांवरिया मार्बल सावर में नेत्र ज्योति हेतु जरूरतमंद लोगों को 84 नजर के चश्मे वितरण किए गए। लायंस क्लब सावर के अध्यक्ष रामे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 10, 2024 • 5:08 AM IST
Share This Story
सावर लायंस क्लब सावर द्वारा सांवरिया मार्बल सावर में नेत्र ज्योति हेतु जरूरतमंद लोगों को 84 नजर के चश्मे वितरण किए गए। लायंस क्लब सावर के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने बताया कि 18 सितंबर 2024 को स्वर्गीय कौशल्या देवी चौहान की स्मृति में चौहान परिवार द्वारा आयोजित शिविर में 54 रोगियों के ऑपरेशन डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा द्वारा किए गए। उनका डॉक्टर अर्चना द्वारा द्वितीय फॉलो अप शिविर में सभी 54 रोगियों की जांच कर दवा प्रदान की गई तथा कम्पाउन्डर अर्जुन प्रदीप कुमार व लोकेश ने 54 मरीजों की मशीन से जांच कर चश्मा के नंबर निकाले जिनको 23 अक्टूबर को चश्में प्रदान किए जाएंगे। प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने सभी मरीजों से बात करने पर महसूस किया कि ऑपरेशन के बाद चार गुना रोशनी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सावर क्लब ही अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है कि ऑपरेशन के अलावा जरूरतमंद को नजर के चश्मे प्रदान किए जा रहे हैं। फॉलो अप शिविर में सचिव अशोक कुमार जैन सर्विस चेयरपर्सन मनोज कुमार सैनी सहसचिव वीरेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी लायन राजेंद्र प्रताप सिंह शक्तावत उपाध्यक्ष लायन लक्ष्मण कहार कालूराम रेगर ने सराहनीय सेवा प्रदान की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago