Local News
सिविल न्यायाधीश केकड़ी ने भट्टा कॉलोनी संपत्ति विवाद में सुलेमान का दीवानी वाद खारिज किया
केकड़ी - भट्टा कॉलोनी निवासी सुलेमान ने न्यायालय में एक दीवानी वाद प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी स्वयं अर्जित और पुश्तैनी संपत्ति भट्टा क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 12, 2024 • 4:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी - भट्टा कॉलोनी निवासी सुलेमान ने न्यायालय में एक दीवानी वाद प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी स्वयं अर्जित और पुश्तैनी संपत्ति भट्टा कॉलोनी में स्थित है। उनके पिता स्वर्गीय आलम ने अपने जीवनकाल में ही पुत्रों सुलेमान, अलानुर और पुत्री की सहमति से मौखिक रूप से संपत्ति का बंटवारा कर दिया था और इसके अनुसार संपत्ति का कब्जा सुलेमान और उनके भाई को सौंप दिया था। सुलेमान ने अपने मकान का सम्पूर्ण निर्माण कार्य स्वयं करवाया था, जो उनकी अर्जित संपत्ति है, जिसका बापी पट्टा ग्राम पंचायत लसाडिया से 1960-61 में प्राप्त हुआ था। मौखिक बंटवारे में इसका हिस्सा उनके भाई अलानुर को दिया गया था, जबकि अन्य संपत्ति पर दोनों का संयुक्त कब्जा था।
वादी सुलेमान ने कहा कि उनके भाई अलानुर उन्हें संपत्ति के 1/2 हिस्से से जबरन बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर मना करने पर अलानुर उनके और उनके परिवार के साथ झगड़ा करते हैं। सुलेमान ने मांग की कि अलानुर को स्थायी निषेधाज्ञा के माध्यम से इस संपत्ति के उपयोग, उपभोग और कब्जे में बाधा डालने से रोका जाए। अंतिम सुनवाई में प्रतिवादी अलानुर के वकील आसिफ हुसैन ने न्यायालय में विभिन्न तर्क प्रस्तुत किए, जिनसे सहमत होते हुए न्यायालय ने सुलेमान के दावे को असफल मानते हुए उनके वाद को खारिज करने का आदेश दिया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 1 month ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 1 month ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago