हीट वेव के मद्देनज़र उपखंड अधिकारी ने किया गांवों का निरीक्षण
केकड़ी, 23 अप्रैल- आज उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी ने क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए ग्राम पंचायत कोहड़ा और नयागांव म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 23, 2025 • 3:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 23 अप्रैल- आज उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी ने क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए ग्राम पंचायत कोहड़ा और नयागांव मीणा का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांवों में पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए लू व तापघात से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी को समझाया। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुचारु बनी रहें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago