हर घर तिरंगा अभियान: केकड़ी में तिरंगा रैली ने भरी देशभक्ति की लहर
केकड़ी, 11 अगस्त। केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा निर्देशित और प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा वीसी में प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में रविवार को निकली त
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 11, 2024 • 4:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 11 अगस्त। केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा निर्देशित और प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा वीसी में प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में रविवार को निकली तिरंगा वाहन रैली ने शहर में उत्साह और देशभक्ति का ज्वार उमड़ाया। इसमें शामिल गणमान्य नागरिकों ने उल्लास और उमंग से भाग लेते हुए ख़ासा रोमांच जगाया। नगर परिषद आयुक्त बंटी राजपूत ने बताया कि हर घर तिरंगा - 2024 कार्यक्रमों की कड़ी में दूसरे दिन रविवार को तिरंगा वाहन रैली को तहसील कार्यालय से विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर परिषद आयुक्त बंटी राजपूत ने बताया कि अभियान के तहत 11 अगस्त को पूर्व निर्धारित समय अनुसार तिरंगा वाहन रैली तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज ,जिला अस्पताल ,डाक बंगले के सामने से होते हुए बिजासन माता मंदिर ,तीन बत्ती चौराहा ,अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर मार्केट, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, और बस स्टैंड होते हुए नगर परिषद पर समाप्त हुई।

उन्होंने बताया कि विधायक शत्रुघ्न गौतम ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली की अगुवाई करी । रैली में विधायक गौतम ने दो पहिया वाहन भी चलाया । जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान भी नगर परिषद आयुक्त के पीछे स्कूटर पर सवार होकर रैली में अंत तक शामिल रही। विधायक गौतम, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ वाहन चलाने का मौका पाकर एवं उनका देशप्रेम व कर्तव्य निष्ठा देखकर प्रतिभागी गद्गद् हो उठे। रैली में अनेक दो पहिया वाहन एवं ट्रैक्टरों पर लगे स्लोगन एवं तिरंगे रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। रैली में संभागियों ने जोश-खरोश से हिस्सा लिया और शहर में तिरंगा लिए देशभक्ति का ज्वार उमड़ा दिया।

नगर परिषद आयुक्त बंटी राजपूत ने बताया कि विधायक गौतम ने सभी से अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन मदन गोपाल चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, सहित अन्य अधिकारी ,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago