हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर केकड़ी शहर भाजपा की बैठक आयोजित
केकड़ी, 11 अगस्त 2024 - भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा और विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत भ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 11, 2024 • 6:37 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 11 अगस्त 2024 - भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा और विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के केकड़ी शहर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने की, जिसमें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'आजादी के अमृत महोत्सव' के तहत देशभर में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को घर-घर फहराने का आह्वान किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना और देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने बूथ और वार्ड क्षेत्रों में लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम संयोजक धनराज चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र संयोजकों, और बूथ अध्यक्षों को 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में शामिल करें और तिरंगा ध्वज लहराने का महत्व समझाएं। कार्यक्रम के सह संयोजक पार्षद लोकेश साहू ने भी सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।
इस बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, किसान मोर्चा जिलामंत्री धनराज चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, महामंत्री रामबाबू साँगरिया, अर्जुनसिंह शक्तावत, कमल साँखला, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जेतवाल, पार्षद सुरेश जाट, लोकेश साहू, कैलाश जाट, पूर्व पार्षद सुरेश सेन, महेंद्र रैगर, धनराज नायक, एससी मोर्चा अध्यक्ष संजय बैनीवाल, सत्यनारायण माली, धनराज कच्छावा, मंडल मंत्री प्रीतम जैन, संतोष राठी, विनोद गोठरवाल, विनोद विजय, चन्द्र प्रकाश शर्मा, गोरू पंडित, हेमराज आचार्य, सांवरलाल जाट, अमन चौधरी, मनीष नामा, चन्द्रकांत बोयत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और इसे एक ऐतिहासिक अभियान के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago