हवन और गो-पूजन के साथ मनाया गोशाला का स्थापना दिवस, विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिवस पर दीपक प्रज्वलित कर केक कटा
केकड़ी - रविवार को कादेड़ा रोड़ स्थित बढ़ते कदम गौशाला संस्थान में गोशाला के 8वे स्थापना दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन यज्ञ के बीच गो संवर्धन के लि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 20, 2025 • 8:08 AM IST
Share This Story
केकड़ी - रविवार को कादेड़ा रोड़ स्थित बढ़ते कदम गौशाला संस्थान में गोशाला के 8वे स्थापना दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन यज्ञ के बीच गो संवर्धन के लिए वेद मंत्रों से आहुतियाॅ गो-पूजन कर यज्ञ की पूर्णाहुति पर धर्म ध्वजा फहराई ।

स्थापन दिवस पर मुख्य अतिथि
विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि गोमाता की सेवा तन मन धन से करनी चाहिए। गाय का दूध व घी शीतकाल में अमृत तुल्य है । बताया कि गाय के दूध में कैरोटिन नामक पीला पदार्थ होता है जो स्वर्ण अंश माना जाना है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। में आज जो भी हु गोमाता की कृपा से हु गौ माता की सेवा से बढ़ कर कोई पुण्य कार्य नहीं है।

विशिष्ट अतिथि कैलाश शर्मा प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, ने कहा कि भारत को भगवान ने दो कार्य के लिए बनाया है। पहला प्राणी मातृ की सेवा दूसरा विश्व शान्ति के लिए। गौ माता की सेवा के साथ हमे भारत माता की सेवा भी हमारा धर्म है। ईश्वर हमें सब कुछ देता है। हम भी कुछ देना सीखे। मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत राम शरण महाराज ने कहा हमे गौ को माता कहते हे तो हमे गली मोहल्ले में भी गो माता की सेवा करनी चाहिए़ पीड़ित गौ का उपचार कर सेवा करनी होगी।

गोमाता को लापसी एवं हरा चारा खिलाया गया
शंभू सोनी, राम रतन मेवाड़ा, विमल कोठारी, मुकेश सोनी, अनिल लोढ़ा, सत्यवीर सिंह, भागचंद मेवाड़ा, किशन खारोल, सत्यनारायण धाकड़, किशन पटेल, मनोज कुमावत, डॉ सुरेश अग्रवाल, गोपाल सोमानी श्रीकांत शारदा सरवाड़, ने गौशाला की आजीवन सदस्यता ग्रहण की

स्थापना दिवस के अवसर पर
रामेश्वर प्रसाद मिश्र,राम गोपाल सेनी, गोपाल वर्मा, मुकेश नुहाल, कैलाश जैन, राकेश तोषनीवाल, राजेन्द्र बियानी, धनराज चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, धनेश जैन, भागचंद सूंडा, चंद्र प्रकाश चौधरी, हरि प्रसाद विजय, चंदू पंडित, राजेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, महेन्द्र पारीक, सत्यनारायण मेवाड़ा, मनोज न्याति,पंकज होतचंदानी,अमित गर्ग, आदि गौ भक्त उपस्थित थे। संस्थान के अध्यक्ष अशोक पारीक ने स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सभी गौ भक्तों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बढ़ते कदम गौशाला संस्थान के व्यवस्था प्रमुख आनंदी राम सोमानी ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago