10 मार्च को जयपुर में आजाद समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना
केकड़ी से आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता 10 मार्च को जयपुर में एकदिवसीय धरना स्थल एवं आंदोलन में भाग लेंगे। यह आंदोलन पार्टी के राष्ट्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 6:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी से आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता 10 मार्च को जयपुर में एकदिवसीय धरना स्थल एवं आंदोलन में भाग लेंगे। यह आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हो रहे जानलेवा हमलों के खिलाफ किया जा रहा है। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य चंद्रशेखर आजाद को Z+ सुरक्षा दिलाना है।

इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की जाएगी। देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों एवं मुख्यालयों पर भी इसी प्रकार के धरने और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
केकड़ी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस आंदोलन का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डी.एल. वर्मा एडवोकेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आजाद पर हो रहे हमलों से पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और वे अपने नेता की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।
डी.एल. वर्मा ने सभी समर्थकों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ताकि सरकार तक यह संदेश पहुंच सके कि चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago